अधिक दाम पर मास्क बेंचने पर कार्रवाई, प्रशासन ने मेडिकल दुकान का लाइसेंस रद्द करने कही बात

अधिक दाम पर मास्क बेंचने पर कार्रवाई, प्रशासन ने मेडिकल दुकान का लाइसेंस रद्द करने कही बात

अधिक दाम पर मास्क बेंचने पर कार्रवाई, प्रशासन ने मेडिकल दुकान का लाइसेंस रद्द करने कही बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: March 21, 2020 5:54 pm IST

कोरिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बाजारों में मास्क लेने के लिए भी लोग पहुच रहे हैं । सरकार ने अधिक दर पर मास्क व सेनेटाइजर नही बेचे जाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ में मेडिकल दुकान में अधिक दर पर मास्क बेचे जाने का मामला सामने आया।

ये भी पढ़ें: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 14 जवान घायल, 17 जवानों के लापता होने की खबर

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम पुलिस बल के साथ जांच करने पहुँची । जांच में पाया गया कि कपड़े के बने मास्क को सौ रुपए में बेचा जा रहा है जिसके बाद कपड़े के बने सभी मास्क बालाजी मेडिकल स्टोर से जप्त किया गया। प्रशासनिक टीम दीपक डिस्पोजल नामक दुकान भी गई और वहां भी जांच की।

ये भी पढ़ें: कोरोना से लड़ने महिला समूह बना रही ईको फ्रेंडली और …

बता दें कि बाजार में मास्क की कमी के चलते दुकानदार फायदा उठा रहे हैं और शासन के निर्देश के बाद अधिक दर पर सामान बेच रहे है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद कार्यवाही की गई। स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर विकास लकड़ा ने बालाजी मेडिकल दुकान का लाइसेंस तक निरस्त किये जाने की बात कही है। देखना होगा आगे किस तरह की कार्यवाही हो पाती है।

ये भी पढ़ें: कजाकिस्तान से लौटे तीन युवकों के ​खिलाफ मामला दर्ज,…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com