भोपाल। अभिनेता अब नेता बने की राह पर निकल पड़े हैं। हाल ही में उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस ज्वाइन किया है तो शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।ऐसे में अब तक सक्रिय राजनीति से दूर गोविंदा भी दुबारा कमबैक करने के मूड में दिखाई दे रहे है। दरअसल आज गोविंदा भोपाल पहुंच कर मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात किए हैं।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/MayOultMBCw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
मंत्रालय में हुई इस आधे घंटे की चर्चा में कयास लगाए जा रहे हैं कि गोविंदा लोकसभा चुनाव में मप्र से उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि गोविंदा से बातचीत में गोविंदा ने राजनीति में आने से साफ मना कर दिया। गोविंदा ने कहा कि उन्होने अपने पर्सनल काम को लेकर सीएम से मुलाकात की है। साथ ही कमलनाथ को सीएम बने की बधाई दी है। वहीं उन्होने कहा कि अपनी नई फिल्म के प्रोजेक्ट से सिलसिले में भी वो यहां आए और सीएम से मुलाकात की है।