अभिनेत्री कंगना रनौत ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, फिल्म धाकड़ की पूरी टीम के साथ पहुंची सीएम हाउस

अभिनेत्री कंगना रनौत ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, फिल्म धाकड़ की पूरी टीम के साथ पहुंची सीएम हाउस

अभिनेत्री कंगना रनौत ने की सीएम शिवराज से मुलाकात, फिल्म धाकड़ की पूरी टीम के साथ पहुंची सीएम हाउस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 9, 2021 1:07 pm IST

भोपाल। अभिनेत्री कंगना रनौत राजधानी पहुंचकर सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। सीएम हाउस में अभिनेत्री कंगना के साथ धाकड़ फिल्म की पूरी टीम पहुंची है। सीएम से मिलकर कंगना ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, पचमढ़ी और दूसरे पर्यटन स्थलों की प्रशंसा की है।

ये भी पढ़ेंः बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और दिशा परमार करेंगे शादी, शो खत्म होने का …

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों राजधानी भोपाल में है, शुक्रवार को इकबाल मैदान के पास उनकी फिल्म धाकड़ की शूटिंग शुरू हुई, इस मौके पर मध्य प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर कंगना रनौत से मुलाकात करने पहुंची और उन्होंने फिल्म धाकड़ की शूटिंग की शुरुआत की, इस फिल्म की शूटिंग भोपाल के अलावा पचमढ़ी और बैतूल में भी की जाएगी, कंगना ने शूटिंग को लेकर कहा है कि भोपाल और मध्य प्रदेश में वह पहले भी आती रही हैं, भोपाल की झील के नजारे उन्हें बहुत पसंद हैं।

ये भी पढ़ेंः फिल्म की शूटिंग के लिए राजधानी पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत, राजा भो…

वहीं, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लाए गए ‘लव जिहाद’ कानून को लेकर भी फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने बड़ा बयान दिया, कंगना ने इसे अच्छा कानून करार दिया है। उन्होंने कहा कि लॉ केवल उनके लिए है जो ‘लव जिहाद’ करते हैं। इंटर कास्ट मैरिज में धोखा खाने वालों के लिए है ये कानून, न कि प्यार करने वालों के खिलाफ। उन्होंने कहा कि प्यार में धोखा देने वालों के लिए ये कानून प्रभावी होगा।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com