अफ्रीकन फुटबॉलर के शव को परिजनों का इंतजार, कोलकता जाते समय ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत, वीजा से हुई थी पुष्टि

Ads

अफ्रीकन फुटबॉलर के शव को परिजनों का इंतजार, कोलकता जाते समय ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत, वीजा से हुई थी पुष्टि

  •  
  • Publish Date - August 18, 2019 / 12:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा के बाराद्वार के पास ट्रेन से गिरकर हुई अफ्रीकन फुटबॉलर की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की पूरी जानकारी दूतावास के माध्यम से भेजी है, लेकिन घटना के 10 दिन बाद भी मृतक फुटबॉलर के परिजन शव को लेने नहीं पहुंच सके हैं।

read more: आंखों की रोशनी जाने के मामले में डॉ त्रिलोचंन सिंह होरा निलंबित, इन अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज

मृतक फुटबॉलर का नाम डायमंड अबु बकर है। पुलिस की जांच में उसके पास से वीजा मिला है, जिससे उसके अफ्रीकन फुटबॉलर होने की पुष्टि हुई। मृतक फुटबॉलर के शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया है और परिजन के आने का पुलिस प्रशासन इंतजार कर रहा है। बाराद्वार पुलिस की जानकारी के मुताबिक, अफ्रीकन फुटबॉलर अबु बकर, ट्रेन में अकेले यात्रा कर रहा था और ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई और उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।

read more: पूर्व सीएम ने की फिल्म ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तारीफ, अन्य सेलिब्…

बताया गया है कि यह अफ्रीकन फुटबॉलर, नाइजीरिया से मुंबई फ्लाइट से पहुंचा था और फिर मुंबई से ट्रेन में सवार होकर कोलकाता जा रहा था। केरल फुटबाल टीम की तरफ से यहां खेलने आया था। पुलिस को जो वीजा मिला है, उसमें 24 जुलाई से 23 जनवरी 2020 तक का वीजा मृतक फुटबालर डायमंड अबुबकर के पास था।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/TKfyGshopfs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>