दुर्ग के बीआयटी काॅलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई । यह मारपीट इतनी बढ गई की बलवा का रूप ले ली । इस घटना में एक पक्ष ने समीप रखी कार को आग के हवाले कर दिया जिससे वो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई । करीब 2 घंटे तक छात्रों के बीच चले विवाद में हाॅकी डंडे और राॅड का जमकर प्रयोग किया गया जिसके कारण तीन छात्रों को चोटें आई है। बताया जाता है कि रैगिंग के कारण इस घटना ने बड़ा रूप लिया । इस मामले में पुलिस ने रात तक 5 छात्रों को हिरासत में लिया और दोनों पक्षों पर अलग अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है । इस घटना के कारण भिलाई इंजीनियरिंग काॅलेज दुर्ग में काफी तनाव की स्थित बनी हुई है जिसके मददेनजर पुलिस खास तौर पर सर्तक है ।