Sakti Ganja Smugglers Arrested/Image Credit: AI
Sakti Ganja Smugglers Arrested: सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस की टीम ने 208 किलों गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 1.45 करोड़ रुपये बताई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कुछ लोग ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप लेकर राजस्थान की ओर जा रहे हैं। (Sakti Ganja Smugglers Arrested) तस्करी के लिए उन्होंने ट्रेलर के फ्लोर में विशेष तरीके से गांजा छिपाया था और उसके ऊपर पाउडर की परत बिछा दी थी, ताकि पुलिस को शक न हो।
सूचना मिलने के बाद फगुरम चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को रोककर तलाशी ली, (Sakti Ganja Smugglers Arrested) जहां से 208 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-