कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प के बाद बोले मंत्री प्रद्युम्न तोमर, ‘कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी करने की कोशिश की लेकिन मैं​ विचलित नहीं होऊंगा’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प के बाद बोले मंत्री प्रद्युम्न तोमर, 'कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी करने की कोशिश की लेकिन मैं​ विचलित नहीं होऊंगा'

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प के बाद बोले मंत्री प्रद्युम्न तोमर, ‘कांग्रेसियों ने गुंडागर्दी करने की कोशिश की लेकिन मैं​ विचलित नहीं होऊंगा’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: September 16, 2020 11:35 am IST

ग्वालियर। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि वे आज मांझी समाज के लोगों के पास धरने पर गए थे जहां कांग्रेस के लोगों ने उन्हे घेर लिया, उन्होने कहा कि मैं धरने पर न पहुंच सकूं इसलिए कांग्रेसियों ने व्यवधान डाला है और गुंडागर्दी करने की कोशिश की है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ‘मैं विचलित नहीं होऊंगा, सब कुछ न्यौछावर कर दूंगा।

ये भी पढ़ें:प्रदेश की राजधानी पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, विश्व हिंदू परिषद की बैठक में करेंगे शिरकत

आज मंत्री तोमर का दोपहर में कांग्रेसियों से विवाद हुआ था, विवाद में कांग्रेसियों से मंत्री तोमर की झूमाझटकी हुई थी। आपको बता दें कि 18-19 सितंबर को पीसीसी चीफ कमलनाथ दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आ रहे हैं जिसको लेकर कांग्रेस ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कमलनाथ के होर्डिंग लगा दिये हैं। जिन्हें आज नगर निगम ने हटाया है जिसको लेकर ये विरोध हो रहा है।

ये भी पढ़ें: होर्डिंग हटाने को लेकर हुए विवाद में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने, …


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com