मंत्री अजय चंद्राकर ने लगाया दो व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
मंत्री अजय चंद्राकर ने लगाया दो व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा
अब छत्तीसगढ़ के मंत्री में अपने सम्मान में लगे दाग को धोने में लगे हैं आखिर हो भी क्यों न समय जो चुनाव का आ गया है। इसी को ध्यान में रख कर मंत्री अजय चंद्राकर ने आरटीई कार्यकर्ता कृष्ण कुमार साहू और मनजीत कौर बल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़े – केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल दंगे के दौरान पुलिस अधिकारी से की मारपीट
ज्ञात हो कि आय से अधिक संपत्ति मामले में कृष्ण कुमार साहू और मनजीत कौर बल ने मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ आरोप लगाये थे.जबकि मंत्री का कहना है की इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला था उसके बाद भी कृष्ण कुमार और मनजीत कौर बल ने उनके खिलाफ कई आरोप लगाये और उनकी छवि बिगाड़ने में लगे रहे । मंत्री के मुताबिक उन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी.इसलिए अब वो उन दोनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किये है।
वेब टीम IBC24

Facebook


