जोगी ने बहु ऋचा को बनाया राजनांदगांव विधानसभा का प्रभारी,लिखा भावुक खत
जोगी ने बहु ऋचा को बनाया राजनांदगांव विधानसभा का प्रभारी,लिखा भावुक खत
रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के किसानों को साधने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सोमवार से ”खेत चलो अभियान” की शुरूआत करने जा रही है। इस अभियान की शुरूआत पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी रायपुर से लगे मुजगहन गांव से करेंगे। जोगी यहां खेतों में पहुंचकर किसानों की मदद करेंगे औऱ अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह ”हल चलाता किसान” का बिल्ला बांटेंगे।
ये भी पढ़ें –अब रायपुर में सात जगहों पर लगेगा ई-टॉयलेट
वही अमित जोगी बिलासपुर और उनकी पत्नी ऋचा जोगी राजनांदगांव पहुंचकर किसानों की मदद करेंगे। पार्टी के सभी बड़े नेता और कार्यकर्ता 29 जुलाई तक किसानों के साथ रोजाना 4 घंटे काम करेंगे। अजीत जोगी ने अपनी बहू ऋचा जोगी को राजनांदगांव विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया हैं। इस दौरान जोगी ने ऋचा जोगी को एक भावुक पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ की लोगों की सेवा ही जोगी परिवार का धर्म है। वही अजीत जोगी भी 29 जुलाई को राजनांदगांव में किसानों के साथ काम कर ”खेत चलो अभियान” का समापन करेंगे। जोगी ने कहा है कि सरकार की योजनाओं से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित है। एेसे में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता 29 जुलाई तक उनके साथ खेतों में जाकर काम करेंगे।
वेब डेस्क ibc24

Facebook


