आज से रात 8 बजे बंद हो जाएंगी सभी दुकानें, ​केवल आवश्यक सेवाओं के लिए अधिक समय की अनुमति

आज से रात 8 बजे बंद हो जाएंगी सभी दुकानें, ​केवल आवश्यक सेवाओं के लिए अधिक समय की अनुमति

आज से रात 8 बजे बंद हो जाएंगी सभी दुकानें, ​केवल आवश्यक सेवाओं के लिए अधिक समय की अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: September 19, 2020 2:18 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के अनुसार आज रात 8 बजे से सभी दुकानें बंद होगी। सिर्फ आवश्यक सेवायें जारी रहेंगी। केमिस्ट, रेस्तरां, भोजनालय, राशन एवं खान पान से संबंधित दुकानें रात 8 बजे के बाद भी अपने निर्धारित समय तक खुली रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इन 8 जिलों में लॉकडाउन, जानिए कहां कब से कब तक रहेगी बंदी

बता दें कि प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने कल नई गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें समस्त दुकानों को रात 8 बजे तक खुलने की अनुमति होगी। वहीं रात 10.30 बजे से सुबह 6 बजे तक अकारण घूमने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- बहुत देर से लिया गया लॉक…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com