अमेठी: शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Ads

अमेठी: शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 05:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

अमेठी (उप्र), 23 दिसम्बर (भाषा) अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव में प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शिक्षक रंजीत कुमार यादव (30) भीमी विकास खंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। उन्होंने मंगलवार रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर यादव के शव को बाहर निकाला गया।

अमेठी के शुकुल बाजार स्थित बाहरपुर गांव के रहने वाले यादव टिकरी चौराहे पर हुबराज यादव के यहां किराये पर रहते थे।

पुलिस ने बताया कि शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं सलीम मानसी

मानसी