5 अक्टूबर को फिर छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में करेंगे शिरकत

5 अक्टूबर को फिर छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में करेंगे शिरकत

5 अक्टूबर को फिर छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में करेंगे शिरकत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: September 23, 2018 2:13 pm IST

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 5 अक्टूबर को फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। वे दुर्ग में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में करीब एक लाख महिलाएं शामिल होंगी।

भाजपा अध्यक्ष का यह एक महीने में छत्तीसगढ़ का तीसरा दौरा होगा। 5 सितंबर को वे डोंगरगढ़ में विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इसक बाद 21 सितंबर को ही उन्होंने रायपुर शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शिरकत की थी। अब 5 अक्टूबर को अमित शाह दुर्ग के कार्यक्रम में शामिल होंने पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें : मायावती 13 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, जोगी के साथ लेंगी आमसभा

भाजपा ने शाह के इस दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी उनकी दौरे की रुपरेखा नहीं बनी है। उनके दौरे की तैयारियों को लेकर 27 सितंबर को दुर्ग भाजपा कार्यालय में एक बैठक रखी गई है। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, महिला बीजेपी अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में