मुम्बई में वायुसेना की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, पांच घायल हुए

Ads

मुम्बई में वायुसेना की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, पांच घायल हुए

  •  
  • Publish Date - March 16, 2021 / 01:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुम्बई, 16 मार्च (भाषा) शहर के विखरोली इलाके में मंगलवार दोपहर को वायुसेना की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच यात्री घायल हो गये।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ड्राइवर ने बस में किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते अचानक ब्रेक लगा दी तब यह घटना घटी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में ठाणे वायुसेना स्टेशन के 24 यात्री सवार थे।

पुलिस उपायुत (जोन-7) प्रशांत कदम ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ ऐसा जान पड़ता है कि ड्राइवर ने वाहन में किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ब्रेक लगाया। यात्रियों में आठ से दस साल की चार पांच बालिकाएं थीं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के कर्मियों से इस हादसे की सटीक वजह का पता लगाने के लिए वाहन का निरीक्षण करने को कहा है।

भाषा राजकुमार उमा

उमा