हैदराबाद में बचाव कार्य के लिए तेज गति वाली आठ नौकाएं भेज रही है आंध्र प्रदेश सरकार

Ads

हैदराबाद में बचाव कार्य के लिए तेज गति वाली आठ नौकाएं भेज रही है आंध्र प्रदेश सरकार

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 04:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

अमरावती, 19 अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार वर्षा प्रभावित हैदराबाद शहर में राहत एवं बचाव अभियानों के लिए पड़ोसी तेलंगाना में तेज गति वाली आठ नौकाएं और जीवनरक्षक जैकेट भेज रही हैं।

यहां एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में सोमवार को बताया गया कि आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों को भी पड़ोसी राज्य में भेजा जा रहा है।

हैदराबाद में 43 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है और कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘तेलंगाना सरकार ने हमसे राहत एवं बचाव अभियानों के लिए नौकाएं भेजने का अनुरोध किया था। हम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तेज गति वाली तीन नौकाएं और आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तेज गति वाली पांच नौकाएं भेज रहे हैं।’’

भाषा सिम्मी माधव

माधव