1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे प्रदेश भर के दाल भात सेंटर, केंद्र ने सस्ता चावल देने से किया इंकार

1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे प्रदेश भर के दाल भात सेंटर, केंद्र ने सस्ता चावल देने से किया इंकार

1 अप्रैल से बंद हो  जाएंगे प्रदेश भर के दाल भात सेंटर, केंद्र ने सस्ता चावल देने से किया इंकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 29, 2019 8:06 am IST

रायपुर। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना दाल भात केंद्र अप्रैल से राज्यभर में बंद होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार अब राज्य सरकार को दाल भात केंद्र के लिए सस्ता चावल नहीं देगी। ज्ञात हो कि रायपुर में 11 और प्रदेश भर में 128 दाल भात केंद्र संचालित हैं। जो 2004 में अन्नपूर्णा दाल भात योजना के तहत शुरू की गई थी।जिसके अंतर्गत गरीबों को 5 रुपए में दाल-भात मिलता था।

ये भी पढ़ें –लोकसभा चुनाव : बिहार में महागठबंधन बंटवारे की लिस्ट जारी, देखिए समझौते से किसे मिलेगा लाभ

सरकार को आदेश जारी कर दिया है। और यह आदेश खाद्य संचनालय भी पहुंच चुका है जिसके बाद से दाल भात केंद्रों को चावल और नमक का आवंटन बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें –अयोध्या के रास्ते अमेठी पहुंची प्रियंका, समर्थकों में दिखा भरपूर उत्साह

खाद्य संचालनालय के डायरेक्टर ने बताया है कि वर्ष 2019 में चावल का आवंटन केवल शासकीय संस्थाओं को ही दिया जाएगा जबकि दाल भात केंद्रों को अब किसी प्रकार का आवंटन नहीं होगा। इससे एक बात तो साफ है कि अगर राज्य सरकार अपने पैसों से इन केंद्रों का संचालन करती है। तो इसका खर्च 4 गुना तक बढ़ जाएगा इसलिए आशंका जाहिर की जा रही है 1 अप्रैल से यह केंद्र पूरी तरीके से बंद हो जाएंगे। ज्ञात हो कि केंद्र की इस योजना से राज्य भर में हर दिन 15 हजार से ज्यादा लोग इसका लाभ लेते थे। जिसमें खाने का रेट 10 रुपए कर दिया गया था।

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के 128 दाल भात केंद्र को मिलने वाले चावल पर रोक लगा दी है। यह मोदी सरकार का घोर ग़रीब विरोधी निर्णय है। चुनाव आचार संहिता लागू है इसलिए हमारे हाथ बंधे हुए हैं। हम चुनाव के बाद इस मसले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"