जबलपुर में एक और कोविड 19 पॉजिटिव मिला, शहर में 5 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

जबलपुर में एक और कोविड 19 पॉजिटिव मिला, शहर में 5 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

जबलपुर में एक और कोविड 19 पॉजिटिव मिला, शहर में 5 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 22, 2020 5:40 pm IST

जबलपुर। मध्यप्रदेश की न्यायधानी में फिर से कोविड 19 से संक्रमित एक पॉज़िटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही जबलपुर में कोरोना पॉज़िटिव की संख्या 5 हो गई है। यहां आज 22 संदिग्धों में से 1 की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, वहीं 21 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।

ये भी पढ़ें: इंदौर के लोगों ने पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ का बनाया मजाक, शाम 5 बजे बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में बजाए ढोल-ताशे

बताया जा रहा है कि यह नया मरीज भी विदेश से लौटे कोरोना संक्रमित परिवार के सम्पर्क में आया था। मध्यप्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। IBC24 सभी से अपील है कि संयम बरते और स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइड लाइन का पालन करें।

ये भी पढ़ें: कोविड 19 के बचाव के लिए कमलनाथ का ऐलान, गरीब और निर…

बता दें कि राजधानी भोपाल में भी आज एक कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है, यह शख्स विदेश से लौटा था जिसके बाद हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ ही प्रदेश में पॉजिटिव मरीज की संख्या 6 हो गई है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक रहेगा ल…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com