अंतागढ़ मामले को रमन ने बताया झूठा, फॉरेंसिक लैब की मशीनों की जांच से इनकार करने पर दिया बयान

Ads

अंतागढ़ मामले को रमन ने बताया झूठा, फॉरेंसिक लैब की मशीनों की जांच से इनकार करने पर दिया बयान

  •  
  • Publish Date - April 7, 2019 / 08:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में फोरेंसिक लैब के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच से इनकार करने पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने निशाना साधा है। रमन ने कहा है कि देखते रहिए अभी और कई झटके लगने बाकी हैं, ये तो शुरूआत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले को झूठा मनगढंत बताया है। रमन ने बस्तर दौरे के दौरान ये बयान दिया है।

पढ़ें- 84 के श्याम बाबू 32 बार लड़ चुके हैं चुनाव, इस बार भी हैं मैदान में..

वहीं रमन ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कहा कि उनकी सभा ने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया है। दोगुना ऊर्जा के साथ कार्यकर्ता और समर्थक कार्य करेंगे। साथ ही रमन ने लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत का दावा किया है।

पढ़ें- विश्व स्वास्थ्य दिवस, अपनी सेहत के प्रति बनें जागरुक, इन बातों का रखें विशेष .

बतादें प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को बालोद जिले में जन सभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को ढकोसला पत्र करार देकर इसे देश विरोध बताया था।