भाजपा में मैराथन बैठक का दौर, सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत करने की कोशिश

भाजपा में मैराथन बैठक का दौर, सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत करने की कोशिश

भाजपा में मैराथन बैठक का दौर, सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत करने की कोशिश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: October 25, 2018 5:06 am IST

रायपुर। नामांकन पत्र जमा होने के बाद छत्तीसगढ़ में होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। वहीं नेताओं ने सीटों पर प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत करने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। रणनीतियां बनाई जा रही हैं और हर मौका और माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिशें हो रही हैं।

पढ़ें- पहले चरण के 421 नामांकन पत्रों में से 190 खारिज, 231 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए

इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा दफ्तर में बैठक लेंगे। वे दोपहर 12 बजे पहली बैठक लेंगे। फिर शाम को 4 बजे से 6 बजे तक दोबारा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी एकात्म परिसर में बैठक लेंगे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक आज अपने गृह जिले बिलासपुर के दौरे में रहेंगे। उधर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव सुबह साढ़े 11बजे कोंडागांव से बस्तर जिले के मुंडागांव और फिर राजनांदगांव के मोहला में आमसभा लेंगे।

पढ़ें- रेणु जोगी पर टीएस सिंहदेव का बयान-बीजेपी की हार तो मानती हैं,कांग्रेस की जीत का दावा नहीं करतीं

वे शाम को करीब साढे चार बजे रायपुर आएंगे। पूर्वमंत्री डॉ. चरणदास मंहत सक्ती इलाके में रहेंगे। जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी आज दोपहर 2.15 बजे रायपुर से मानपुर जाएंगे। वे वहां के औंधी में एक आमसभा को संबोधित करेंगे और फिर शाम को करीब सवा पांच बजे रायपुर वापस आएंगे। अमित जोगी रायपुर में रहेंगे, वहीं ऋचा जोगी अकलतरा में रहेंगी।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में