रायपुर। ‘‘मोर रायपुर मोर वोट’’ के तहत रायपुर के तेलीबांधा तालाब किनारे मतदान दीपोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर के विभिन्न कालेजों के बच्चों और संगठनों ने शामिल हुए।
पढ़ें- आयकर विभाग की कार्रवाई, दो कारोबारियों से 1 करोड़ 60 लाख रूपए जब्त
तालाब के आसपास रंगोली, दीयों और मोमबत्ती से सजाया गया। कार्यक्रम स्थल पर एक वोटिंग जोन भी बनाया गया, जहां ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का प्रदर्शन कर कार्यक्रम में कला जत्था दल द्वारा मतदान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
पढ़ें- कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने से नाराज ढेबर समर्थकों ने राजीव भवन में की तोड़फोड़,देखिए वीडियो
कॉलेजो के तरफ से नुक्कड़ नाटक भी किया गया। इस दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत भी शामिल हुए। उन्होंने वहां उपस्थित हजारों लोगों को बिना भय और प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई। मतदान दीपोत्सव के तहत करीब छह हजार युवाओं ने दीप जलाकर अनिवार्य मतदान का संदेश दिया।
वेब डेस्क, IBC24