सियासत के शाहों का दौरा,अमित शाह कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश,मायावती की धुंआधार सभाएं

सियासत के शाहों का दौरा,अमित शाह कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश,मायावती की धुंआधार सभाएं

सियासत के शाहों का दौरा,अमित शाह कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश,मायावती की धुंआधार सभाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 4, 2018 3:25 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं का धुंआधार प्रचार शुरू हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों के दिगग्ज जहां सभाएं लेकर वोटरों को लुभाने में जुटे है तो वहीं संगठन के स्तर पर बैठकों का दौर भी जारी है और चुनाव में जीत के लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं।

पढ़ें-राजबब्बर का रमन पर तंज,कहा- जनता बीमार,बाबा के भरोसे रमन सरकार

बीजेपी की ओर से प्रचार की कमान सीएम रमन सिंह संभाले हुए हैं। केंद्रीय नेताओं के दौरों के साथ ही सीएम भी प्रदेश में ताबड़तोड़ सभाएं करने में जुटे हैं। बलौदाबाजार और बिलालपुर में आज सीएम प्रचार करेंगे तो वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आज प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं।

पढ़ें- मप्र विधानसभा चुनाव, कांग्रेस की पहली सूची जारी, 155 उम्मीदवारों की घोषणा, देखिए लिस्ट

रायपुर में शाह के साथ, सांसद सरोज पांडेय, पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी रायपुर में रहेंगे और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। इसी तरह कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव सक्ती में सभाएं लेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर में ही रहेंगे, वहीं कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव कांकेर, कोंडागांव, भानपुरी समेत कई जगह प्रचार करेंगी।

पढ़ें- दूसरे चरण के चुनाव के लिए जमा हुए 2,655 नामांकन पत्र, नाम वापसी 5 नवंबर तक

वहीं चरणदास महंत सक्ती इलाके का दौरा करेंगे। आज बसपा सुप्रीमो मायावती भी अकलतरा, अंबिकापुर में सभा करेंगी तो वहीं उनके गठबंधन के सहयोगी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी अकलतरा, तरौंद, मिमोरी में रहेंगे।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में