कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लूट की कोशिश, अस्पताल में डॉक्टर बन कर घुसा शख्स

कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लूट की कोशिश, अस्पताल में डॉक्टर बन कर घुसा शख्स

कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लूट की कोशिश, अस्पताल में डॉक्टर बन कर घुसा शख्स
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: May 20, 2020 9:16 am IST

अंबिकापुर। एक कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ लूट की कोशिश की गई है। यह महिला कोविड-19 अस्पताल में दाखिल है, बावजूद इसके एक शख्स ने डॉक्टर बनकर घुस गया और महिला का मोबाइल लूटने की कोशिश की, महिला के चिल्लाने पर वह भाग निकला। यह घटना मंगलवार और बुधवार के दरम्यानी रात की है।

ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्रियों से आवास खाली करने थमाया नोटिस, बीजेपी में शामिल हो चुके नेताओं को बख्शा

इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने खुद स्वास्थ्य मंत्री से की है, हालाकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया है। लेकिन कोविड 19 अस्पताल में ऐसे ​किसी अनजान व्यक्ति का घुस जाना अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत का सरकारी बंगला सील करने की तैयारी, दो…

शिकायत के आधार पर जब CCTV के फुटेज खंगाले गए, जिसमें कोविड-19 के विशेष अस्पताल के CCTV में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में एक कार रुकता दिखाई दे रहा है, जिसमें से दो व्यक्ति उतरते हैं। इनमे से एक COVID-19 वार्ड की खिड़की से घुसता है और पीड़िता से बात भी करता है और दोनों साथ में बाहर भी आते हैं, वहीं दूसरा व्यक्ति COVID-19 अस्पताल के कचरा निकालने वाले गेट से घुसता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:  


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com