नए राजभवन, न्यू सीएम हाउस सहित नवा रायपुर के सभी निर्माण कार्यों पर रोक, नए विधानसभा भवन के लिए जारी टेंडर भी निरस्त

Ads

नए राजभवन, न्यू सीएम हाउस सहित नवा रायपुर के सभी निर्माण कार्यों पर रोक, नए विधानसभा भवन के लिए जारी टेंडर भी निरस्त

  •  
  • Publish Date - May 13, 2021 / 08:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

रायपुर। कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने मितव्ययता के लिए और भी कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की मुख्य परिक्षाएं स्थगित, लॉकडाउन के चलते लिया फैसला, …

इसी सिलसिले में पूर्व से किए जा रहे उपायों को विस्तार देते हुए अब नवा रायपुर में निर्माणाधीन नये राजभवन, विधानसभा भवन, सीएम हाउस, मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास, नये सर्किट हाउस के निर्माण कार्यों में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इन कार्यो का भूमिपूजन 25 नवंबर 2019 को किया गया था।

पढ़ें- लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, दूसरा टी…

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बीते 26 अप्रैल को सभी विभागों को निर्देश दिए गए है कि गत वर्ष की तरह ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी मितव्ययता बरती जाए। अब इससे भी आगे जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नवा रायपुर में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

पढ़ें- बलौदाबाजार की नर्स की आपबीती सुन CM भूपेश बघेल

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा नवा रायपुर में निर्माणाधीन नये राजभवन, नये सीएम हाउस, मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास, नये सर्किट हाउस के निर्माण कार्यों में तत्काल प्रभाव से रोक के लिए संबंधित ठेकेदारों को आदेश जारी किया गया है।

पढ़ें- आसाराम के बाद अब गुरमीत राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, कोरोना के

इसके साथ ही सेक्टर-19 में नवीन विधानसभा भवन के निर्माण के लिए 245 करोड़ 16 लाख और 118 करोड़ के कार्यो की पूर्व में जारी निविदाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।