छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने वहां पार्टी के प्रदेश प्रभारी बी के हरिप्रसाद और कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा से मुलाकात की। इन मुलाकातों के दौरान पीआरओ रजनी ताई पाटिल की मौजूदगी में संगठन चुनाव को लेकर बैठक की जानकारी दी, साथ ही नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की। खबर है कि जिन जिलों में अध्यक्ष बदले जाने का प्रस्ताव है, उसे लेकर बात आगे बढ़ाई गई है। इस सूची पर कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण से मंजूरी दिलाने के लिए बघेल ने दोनों नेताओं से आग्रह किया है। कुरूदडीह और पदुमनगर जमीन विवाद के बाद हुए घटनाक्रम की जानकारी बघेल ने दोनों नेताओं को दी और इस पर उनका मार्गदर्शन भी लिया। माना जा रहा है कि वे राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली में रूके हुए हैं। जहां आज उनकी मुलाकात हो सकती है।