भूपेश बघेल 16 मई को CM रमन से करेंगे मुलाकात..
भूपेश बघेल 16 मई को CM रमन से करेंगे मुलाकात..
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कुरूदडीह के किसानों को जमीन दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा और मुख्यमंत्री ने उन्हें 16 मई की शाम साढ़े छह बजे मिलने के बुला भी लिया है। CM हाउस से इस बात की पुष्टि हुई है। इससे पहले भूपेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सवाल भी उठाया कि जो लोग फर्जी ऋण पुस्तिका लेकर घूम रहे हैं, उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है, ये राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय को बताना चाहिए।
बघेल ने कहा कि जिन लोगों को शनिवार के दिन मेरे घर का घेराव करने भेजा गया था, उन लोगों ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी ऋण पुस्तिकाओं में तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं हैं। पिछले दिनों इस मामले की जांच के बाद दुर्ग की कलेक्टर ने भी साफ किया था, जो ऋण पुस्तिका संबंधित लोग दिखा रहे हैं, वो फर्जी है। ये मामला सरकार की जानकारी में है। अब राजस्व मंत्री को बताना चाहिए, कि सरकार फर्जी राजस्व दस्तावेज रखने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

Facebook


