एंटी नक्सल आॅपरेशन को बड़ी सफलता, नक्सलियों का जनमिलिशिया कमांडर ढेर

Ads

एंटी नक्सल आॅपरेशन को बड़ी सफलता, नक्सलियों का जनमिलिशिया कमांडर ढेर

  •  
  • Publish Date - February 8, 2018 / 08:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

एंटी नक्सल आॅपरेशन के तहत दंतेवाडा पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। किरंदुल थानाक्षेत्र के हिरोली गांव में बुधवार शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई, मुठभेड में जवानों ने न केवल नक्सली को मार गिराया बल्कि एक 315 बोर की बंदूक भी बरामद की है। मारे गये नक्सली की शिनाख्त हुंगा के रूप में हुई है जिस पर शासन की ओर से एक लाख रूपये का इनाम घोषित है। ये नक्सलियों की जनमिलिशिया का कमांडर था और साल 2006 से संगठन के लिये काम कर रहा था।

राजिम को दीयों की रौशनी से जगमगाने इनको जाता है श्रेय

पुलिस दावा कर रही है कि इस घटना में और भी नक्सलियों को गोली लगी है। एसपी की माने तो शीर्ष माओवादी लीडर श्याटम और विनोद की मौजूदगी की सूचना के बाद पार्टियां निकाली गयी थी। इस घटना में ये दोनों बच निकले। मारे गये नक्सली के पास से पुलिस ने एक पिट्ठू, एक बंदूक, वायर और कुछ दस्तावेज बरामद किए है।

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24