Home » Chhattisgarh » Jaundice Outbreak in Bhilai Sector 7 Linked to Contaminated Water Supply, E-Coli Found in Samples
Bhilai Jaundice Outbreak : नलों से आ रहा है पीलिया फैलाने वाला ‘ई-कोलाई’ बैक्टीरिया, भिलाई के सेक्टर 7 में मचे हाहाकार के बाद निगम की रिपोर्ट ने उड़ाए होश
Ads
भिलाई के सेक्टर 7 में पीलिया फैलने के बाद नगर निगम की जांच में पानी के कई सैंपल फेल पाए गए हैं, जिनमें ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। रिपोर्ट में सर्विस पाइपलाइन में लीकेज और दूषित पानी को बीमारी की मुख्य वजह बताया गया है।
भिलाई: Bhilai Jaundice Outbreak : सेक्टर 7 में जहां पीलिया फैला है, वहां बीएसपी सप्लाई का पानी पीने योग्य नहीं है। यह हम नहीं कर रहे हैं,बल्कि नगर निगम की वह रिपोर्ट बता रही है जो वहां लिए पानी के सेंपल की है। सेक्टर 7 में सड़क 41 से 43 तक में पीलिया फैलने के बाद नगर निगम के 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट की टीम ने कई घरों से पानी का सेंपल लिया था, जिसमें 7 घरों के सेंपल फेल हो गए। इनमें से अधिकांश घरों के पानी में ई-कोलाईफार्म नामक बैक्टेरिया मिला है जो पीलिया के लिए जिम्मेदार है।
सर्विस पाइपलाइन में है दिक्कत
अब वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि पानी की रिपोर्ट आने के बाद अब उन्हें घर में मेहमान आने पर पानी के लिए भी पूछना मुश्किल लग रहा है।BSP Water Supply Failed वही नगर निगम की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अब बीएसपी के पीएचई की टीम भी आज सुबह यहां सेंपल लेने पहुंची थी। गंदे नाले के बीच से होकर गुजरने वाली पीने के पानी की पाइपलाइन और बेकलेन में सीवरेज के साथ-साथ बिछे पानी के पाइपलाइन को लेकर बीएसपी के अधिकारियों का कहना है कि जो भी दिक्कत है वह मेन पाइपलाइन की जगह सर्विस पाइपलाइन में है।
पाइपलाइन को बदलने की मांग
इसकी बड़ी वजह बेकलेन में अतिक्रमण होना है, जिसकी वजह से पाइपलाइन में लीकेज पता नहीं चल पा रहा है।Sector 7 Bhilai Water Crisis बीएसपी अब ऐसे मकानमालिकों को नोटिस देने की भी तैयारी कर रही है जो बेकलेन में अतिक्रमण कर चुके हैं। इधर पीने के पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम के स्वास्थय प्रभारी और एमआईसी लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि उन्होने बीएसपी नगर सेवा विभाग के सीजीएम से मिलकर भी पाइपलाइन को बदलने की मांग रखी है।
विधायक देवेन्द्र यादव ने की शिकायत
उन्होंने कहा की कल ही विधायक देवेन्द्र यादव से भी इस मामले में शिकायत की है। जिसके बाद विधायक ने एमआईसी मेंबर की मांग पर विधाक निधि से सड़क 19 और सड़क 37 में वाटर एटीएम और सेक्टर 7 क्षेत्र में पांच नए बोरिंग करवाने की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन का काम बीएसपी प्रशासन का है और जल्द ही इसे बदला जाएगा।