भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने थामा जोगी जी का हाथ

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने थामा जोगी जी का हाथ

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  ने थामा जोगी जी का हाथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 18, 2018 6:39 am IST

कल जोगी बंगले में दिन भर भीड़ भाड़ रही कारण था बेमेतरा जिला के नवांगढ विधान सभा के नेताओं का जमघट ।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकिशन कुरे अपने कई साथियों के साथ जनता कांग्रेस छतीसगढ़ (जे) की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

ये भी पढ़े – कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ताओं ने शुरू की टेलीफोनिक जंग

बताया गया कि  लगभग 12 बजे श्री हरिकिशन कुरे  अपने सैकड़ों साथियों के साथ जोगी बंगला पहुचे जहा पार्टी की तरफ से उनका स्वागत किया गया.उसके बाद   हरिकिशन कुरे ने अमित जोगी के नेतृत्व में अपने सैकड़ों साथियों के साथ अजित  जोगी से मिल कर  जनता कांग्रेस छतीसगढ़ (जे)  की सदस्यता ग्रहण की 

ये भी पढ़े – रायपुर में आयोजित हुआ थर्ड जेंडर मेला

         इस अवसर पर हरिकिशन कुरे  ने कहा कि मैं  अजीत जोगी  की  नेतृत्व छमता एवं अमित जोगी  का छतीसगढ़यों के प्रति संमपर्ण का कायल हूँ! मैं अच्छी तरह से जानता हूँ कि इस प्रदेश का विकास सिर्फ अजीत जोगी जी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार ही कर सकती हैं! क्योंकि जोगी जी छतीसगढ़यो के सबसे बड़े हितैषी है इसलिए उन्होने एक राष्ट्रीय पाटी के सर्वोच्च नेता के पद से इस्तीफा देकर जनता के हित के लिए क्षेत्रीय पाटी बनाया है! इसलिए मैं मैं माननीय अजीत जोगी जी,अमीत जोगी जी के कार्यो से प्रभावित होकर छतीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी कि सदस्यता ग्रहण कर रहा हूँ.

IBC24 web team


लेखक के बारे में