भाजपा महिला मोर्चें की बैठक में जमकर चले लात-घूसे, तीन पदाधिकारी घायल
भाजपा महिला मोर्चें की बैठक में जमकर चले लात-घूसे, तीन पदाधिकारी घायल
भाजपा महिला मोर्चे की पदाधिकारियों में जमकर लात-घूसे चले गुत्थम-गुत्था होकर महिला पदाधिकारियों ने खूब मारपीट माचाई। मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। जहां महिला मोर्चे की कार्यसमिति की बैठक के लिए पदाधिकारी इकठ्ठे हुए थे लेकिन मोर्चे की अध्यक्ष परगनिहा और उपाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा के बीच बैठक की जानकारी नहीं देने को लेकर विवाद शुरू हो गया और यह विवाद इतना बड़ा की दोनों के बीच मारपीट हो गई।
दरअसल महिला मोर्चे की बैठक के लिए एकत्र हुए पादाधिकारी बैठक शुरू ही करने वाले थे की पार्टी की उपाध्यक्ष मिश्रा मीटिंग में पहंुची और मीटिंग की सूचना नहीं देने समेत कई विषयों पर बहस करने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अध्यक्ष शैलेंद्री ने कहा कि बैठक चल रही है और प्रदेश पदाधिकारी आ रहे है इस बारे में बाद में बात करते है। लेकिन मिरा चुप नहीं हुई और जवाब मांगती रही। इस पर शैलेंद्री ने कहा कि बैठकों में आना नहीं और उलझती रहती हो। फिर मिश्रा ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी की शैलेंद्री आपा खो बैठी, जिसके बाद दोनों गुत्थम-गुत्था होकर एक दूसरे को मारती-पीटती रही, लड़ रही भाजपा नेत्रियों को छुड़वाने बीच में आई महामंत्री तंबोली भी घायल हो गई। इसके बाद तंबोली, एम लक्ष्मी और एक अन्य महिला जो मामूली रूप से घायल थी सभी को अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को देख रही प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी ने दोनों नेत्रियों फटकार लगाई। लेकिन इस पूरे मामले को देखकर आप यह तो समझ ही गए होंगे की किस तरह दो महिला नेताओं का स्वाभिमान टकराने से बात मारपीट तक पहंुच सकती है।

Facebook


