Neet Student Commits Suicide: नीट की तैयारी कर रही छात्रा की छत से गिरने से मौत, IBC24 से बातचीत में बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे, जानें क्या है मामला
Neet Student Commits Suicide: प्रतियोगी परीक्षा नीट की तैयारी कर छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।
Couple Commits Suicide/Photo Credit: IBC24
- नीट की तैयारी कर छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।
- छात्रा धार की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी।
- छात्रा के बहन ने कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Neet Student Commits Suicide: इंदौर: प्रतियोगी परीक्षा नीट की तैयारी कर छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है की छात्रा धार की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए इंदौर आई थी। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले निजी अस्पताल और बाद में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अवंतिका की बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे
छात्रा की पहचान अवंतिका मौर्य के रूप में हुई है। अवंतिका न्यू बर्ग कालोनी स्थित एक निजी बिल्डिंग के प्रथम तल पर किराए से रहती थी। (Neet Student Commits Suicide) वहीं अवंतिका की मौत के बाद उनकी बहन सपना ने IBC24 से एक्सक्लूसिव चर्चा करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मृतिका अवंतिका की बहन सपना ने बताया कि, अवंतिका इससे पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। करीब 6 महीने पहले उसने फिनाइल पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तुरंत इलाज मिलने के कारण वो बच गई थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
Neet Student Commits Suicide: सपना ने आगे बताया कि, बीती रात 12 बजे घरवालों को घर में बंद कर के अवंतिका छत पर गई थी। इसके बाद उसने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब अवंतिका के छत से गिरने की आवाज आई उसके बाद पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला। सपना ने बताया कि, सबसे पहले इस घटना को उनकी मां ने देखा। (Neet Student Commits Suicide) सपना ने आगे बताया कि, अवंतिका तीन बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी और असफल रही थी। सपना ने बताया बार-बार असफल होने से अवंतिका परेशान थी। फ़िलहाल पुलिस की टीम सीसीटीवी सहित अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है और अवंतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भेजा गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Dhamtari Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में बारिश बनी काल, एक साथ 40 मौतों से दहल गया इलाका, दर्दनाक मंजर देख कांप उठे लोग
- IPO News Today: आज से खुला यह IPO बना निवेशकों की पहली पसंद! ग्रे मार्केट में प्रीमियम देखकर उड़ जाएंगे होश, क्या है प्राइस बैंड?
- KK Sohgaura ED Raid: तड़के सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, इस कारोबारी के घर मारा छापा, मचा हड़कंप

Facebook


