IPO News Today: आज से खुला यह IPO बना निवेशकों की पहली पसंद! ग्रे मार्केट में प्रीमियम देखकर उड़ जाएंगे होश, क्या है प्राइस बैंड?

IPO News Today: आज 19 जून 2026 से यह IPO खुल गया है और 23 जून तक रिटेल निवेशक इसमें आवेदन कर सकते हैं। कंपनी का इश्यू साइज 882.67 करोड़ रुपये है। ग्रे मार्केट में इसे लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है। जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

IPO News Today: आज से खुला यह IPO बना निवेशकों की पहली पसंद! ग्रे मार्केट में प्रीमियम देखकर उड़ जाएंगे होश, क्या है प्राइस बैंड?

(IPO News Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 19, 2026 / 10:51 am IST
Published Date: June 19, 2026 10:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • Turtlemint Fintech IPO आज यानी 19 जून 2026 को खुल गया है।
  • कंपनी कुल 882.67 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।
  • प्राइस बैंड 144 रुपये से 152 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

नई दिल्ली: Turtlemint Fintech Solutions IPO: आज यानी 19 जून 2026 को Turtlemint Fintech Solutions का IPO खुल गया है। यह इश्यू 23 जून 2026 तक रिटेल निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 882.67 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं। इश्यू में 4.35 करोड़ रुपये नए शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि 1.46 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल तेक तहत बेचे जाएंगे।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख (Allotment and Listing Dates)

इस IPO का शेयर अलॉटमेंट 24 जून 2026 को होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी के शेयर 29 जून 2026 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किए जाएंगे। मौजूदा निवेशक इस ऑफर के जरिए करीब 221.95 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में हैं। इश्यू के लिए ICICI Securities को लीड मैनेजर और KFin Technologies को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

प्राइस बैंड और निवेश की शर्तें (Price Band and Investment Terms)

कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड 144 रुपये से 152 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 98 शेयर शामिल हैं। इसलिए निवेशकों को कम से कम 14,896 रुपये का निवेश करना होगा। ग्रे मार्केट में इस IPO को लेकर हल्का उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि हाल के दिनों में GMP में थोड़ी कमजोरी भी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल यह लगभग 2.25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

कंपनी की योजना और फंड का इस्तेमाल (Company Plan and Utilization of Funds)

IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी अलग-अलग उद्देश्यों के लिए करेगी। इसमें क्लाउड और सर्वर खर्च के लिए 25.64 करोड़ रुपये, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट तथा सैलरी के लिए 193.04 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा मार्केटिंग पर 39.07 करोड़ रुपये और वर्किंग कैपिटल व सब्सिडियरी जरूरतों के लिए 128.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कंपनी का फोकस अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजनेस विस्तार को मजबूत करने पर है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।