रायपुर। रायपुर के एकात्म परिसर में बीजेपी चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक देर रात खत्म हुई। जिसमें घोषणा पत्र समिति के संयोजक डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सांसद रामविचार नेताम, रमेश बैस, केंद्रीय इस्पात मंत्री विष्णुदेव साय और बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर समेत सभी सदस्य मौजूद रहे। करीब 5 घंटे चली बैठक के बाद घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बैठक में घोषणा पत्र के हर बिंदु पर गंभीर मंथन किया गया है।
पढ़ें- पहले चरण के 421 नामांकन पत्रों में से 190 खारिज, 231 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए
पिछले 3 बार के घोषणा पत्र से इस बार का घोषणा पत्र और बेहतर होगा, क्योंकि प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए ये घोषणा पत्र बनाया जायेगा। इसमें महिला, पुरुष, युवा, किसान और वनवासी, अनुसूचित जाति समेत सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखकर घोषणा पत्र बनाया जायेगा। मंत्री बृजमोहन ने नवंबर के पहले हफ्ते में घोषणा पत्र जारी करने के संकेत दिये।
वेब डेस्क, IBC24