देर रात दिल्ली से भोपाल पहुंचेगे बीजेपी विधायक, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा ‘अल्पमत की सरकार कैसे चला सकती है सदन?

देर रात दिल्ली से भोपाल पहुंचेगे बीजेपी विधायक, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा 'अल्पमत की सरकार कैसे चला सकती है सदन?

देर रात दिल्ली से भोपाल पहुंचेगे बीजेपी विधायक, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा ‘अल्पमत की सरकार कैसे चला सकती है सदन?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 15, 2020 6:32 pm IST

भोपाल। कल से मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की शुरूआत हो रही है, कांग्रेस विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं, लेकिन बीजेपी विधायक अभी तक भोपाल नही पहुंचे हैं, ताजा जानकारी के अनुसार करीब 12.30 बजे दिल्ली से बीजेपी विधायक भोपाल पहुंचेंगे। वहीं बीेजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का भोपाल दौरा केंसिल हो गया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस की पिक्चर अभी बाकी है इसलिए आने वाली पिक्चर देखो’

जानकारी लिखे जाने तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा विधायकों को लेने एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होने कहा हैै कि अल्पमत की सरकार का सदन कैसे चल सकता है, उन्होने कहा कि बहुमत साबित करना ही चाहिए और करना ही होगा। भोपाल में बीजेपी विधायकों के आने के बाद उन्हे होशंगाबाद रोड स्थित होटल में रोका जाएगा। दिल्ली से करीब 100 बीजेपी विधायक भोपाल वापस आ रहे हैं। वहीं फ्लोर टेस्ट में असमंजस के कारण सिंधिया का भोपाल दौरा रद्द हो गया है।

ये भी पढ़ें: भाजपा के 9 विधायक कर सकते हैं कांग्रेस के पक्ष में वोट, सीएम कमलनाथ…

बता दें कि विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट होगा कि नही इस बात पर संशय बना हुआ है। विधानसभा सचिवालय से जारी सूची में फ्लोर टेस्ट का उल्लेख नही है,​ जिसके बाद बीजेपी नेता फिर से राजभवन में राज्यपाल से मिलकर मामले में दखल देने की मांग की है, वहीं राज्यपाल ने यथाशीघ्र कार्रवाई का बीजेपी नेताओं को भरोसा दिया है।

ये भी पढ़ें: जेलों में बंद कैदियों से नही मिल पाएंगे परिजन, राशन कार्डधारियों को…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com