बीजेपी सांसद-विधायक में विवाद, प्रदेशाध्यक्ष ने किया तलब

Ads

बीजेपी सांसद-विधायक में विवाद, प्रदेशाध्यक्ष ने किया तलब

  •  
  • Publish Date - June 15, 2017 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

MP के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन और सांसद बोधराम भगत के बीच सार्वजनिक मंच पर हुई तू तू-मैं मैं को पार्टी ने गंभीरता से लिया है.. आज दिल्ली से लौटने के बाद BJP प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने इसे लेकर भोपाल में एक आपात बैठक की.. जिसमें महाकौशल प्रांत के संभागीय संगठन मंत्री अतुल राय और प्रदेश कार्यालय मंत्री अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे.. बैठक के बाद नंदकुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि सांसद बोधराम और मंत्री बिसेन के बीच हुए विवाद को लेकर दोनों को तलब किया गया है.. दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही पार्टी कोई फैसला लेगी..

हालांकि नंदकुमार ने स्वीकार किया कि मंच पर इस तरह का विवाद बिल्कुल सही नहीं है.. इसके अलावा गाडरवाड़ा के बीजेपी विधायक गोविंद सिंह पटेल के विवादित बयान को भी उन्होंने आपत्तिजनक बताया.. और कहा कि उन्हें भी तलब किया गया है… इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने निशाना साधते हुए कहा.. कि दोनों नेताओं को अस्पताल की जरूरत है.