एआईएमआईएम सांसद ने BJP पर साधा निशाना, कहा- नकवी और शाहनवाज हुसैन का ‘लव जिहाद’ वैध, हमारे खिलाफ कानून

Ads

एआईएमआईएम सांसद ने BJP पर साधा निशाना, कहा- नकवी और शाहनवाज हुसैन का 'लव जिहाद' वैध, हमारे खिलाफ कानून

  •  
  • Publish Date - November 25, 2020 / 08:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

औरंगाबाद, 25 नवंबर (भाषा) । अंतर-धार्मिक विवाहों को लेकर हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए, एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने बुधवार को भाजपा को अपने नेताओं मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज़ हुसैन के खिलाफ कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश करने की चुनौती दी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-नोएडा में 147 लोगों की औचक कोविड-19 जांच, सात के संक्रमित हो…

मसौदा अध्यादेश का उद्देश्य विवाह के लिए जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाना है, जिसमें उल्लंघन करने वालों को 10 साल तक जेल की सजा का प्रवाधान किया गया है।

ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के मामलों में चार राज्यों में सीबीआई के छापे, एक करोड़ र…

औरंगाबाद के सांसद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा ने उत्तर प्रदेश में यह कानून लाया है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि ‘लव जिहाद’ किसने शुरू किया? क्या भाजपा के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा किया गया ‘लव जिहाद’ वैध है? क्या वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन द्वारा किया गया यह लव जिहाद मान्य है? लेकिन अगर इम्तियाज जलील ऐसा करते हैं, तो इस पर कानून लागू कर दिया जाता है।’’