बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- बहुत देर से लिया गया लॉकडाउन का फैसला, पूरी सख़्ती से हो पालन, संयम से रहें सत्ता दल के नेता

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- बहुत देर से लिया गया लॉकडाउन का फैसला, पूरी सख़्ती से हो पालन, संयम से रहें सत्ता दल के नेता

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- बहुत देर से लिया गया लॉकडाउन का फैसला, पूरी सख़्ती से हो पालन, संयम से रहें सत्ता दल के नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: September 19, 2020 1:42 pm IST

रायपुर। रायपुर में लॉकडाउन लगाने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि  राजधानी में लॉकडाउन का फैसला बहुत देर से लिया गया है। उन्होने कहा कि बीजेपी लगातार सरकार का ध्यान खींच रही थी लेकिन सरकार को देर से होश आया है। साथ ही उन्होने कहा कि इस बार लॉकडाउन का पूरी सख़्ती से पालन किया जाए, खासकर सत्ता दल के नेता संयम से रहें।

ये भी पढ़ें:अनुराग कश्यप के दावों पर रवि किशन का पलटवार, कहा- मैं शिव भक्त हूं और उनका नाम जपता हूं

बता दें कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के पहले नेता प्रतिपक्ष भी लॉकडाउन पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। राजधानी में लॉकडाउन लगाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि शहरों की बजाय पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होना चाहिए, प्रदेश भर में लॉकडाउन से ही कोरोना चैन की चैन टूटेगी। उन्होने कहा कि केवल शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन का कोई फ़ायदा नहीं होगा।

ये भी पढ़ें गुड न्यूज: कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 80 प्र…

बता दें कि राजधानी समेत रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है, जिसके बाद अब यहां 21 सितम्बर रात 9 बजे से लॉकडाउन शुरू होगा और 28 सितंबर की रात तक जारी रहेगा। कलेक्टोरेट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में आज यह सख्त फैसला लिया गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com