20 मई से 15 जून तक बीजेपी चलाएगी महासंपर्क अभियान..
20 मई से 15 जून तक बीजेपी चलाएगी महासंपर्क अभियान..
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी 20 मई से 15 जून तक महासंपर्क अभियान चलाकर घर-घर संपर्क करेगी। पार्टी ने चार अलग-अलग फार्म.. कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किए हैं, जिसमें किसी भी वार्ड के प्रमुख व्यक्तियों की जानकारी दर्ज की जाएगी। साथ ही दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं का भी रिकॉर्ड बीजेपी तैयार करेगी। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के जरिए जातिगत समीकरण भी टटोलेगी, इसलिए कार्यकर्ताओं को जातियों की जानकारी भी जुटानी होगी। इस दौरान पार्टी हर बूथ के मुद्दे भी पता लगाएगी ताकि अगले चुनाव में सही रणनीति बनाई जा सके। इस कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं का अलग -अलग जिलों में प्रशिक्षण चल रहा है। रायपुर में भी इसी सिलसिले में बुधवार की शाम बैठक हुई। इसमें पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ और विभागों के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं की ओर से संपर्क के दौरान जुटाई जाने वाली जानकारी को लेकर भी चर्चा हुई।

Facebook


