कांग्रेस प्रभाव वाली छिंदवाड़ा, गुना और रतलाम की सीटें जीतने पर भाजपा का जोर

Ads

कांग्रेस प्रभाव वाली छिंदवाड़ा, गुना और रतलाम की सीटें जीतने पर भाजपा का जोर

  •  
  • Publish Date - August 31, 2017 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

 

मध्यप्रदेश बीजेपी कांग्रेस के कब्जे वाली छिंदवाड़ा, गुना और रतलाम लोकसभा सीट को किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है…इसी के तहत कल भोपाल में यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे…इन तीनों लोकसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद रणनीति तय कर रहे हैं…. और शाह ने ही इन सीटों की जिम्मेदारी यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सौंपी है…जिसे लेकर वो कल अहम बैठक करने वाले हैं…इस बैठक में इन सीटों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी…हांलाकि इन सीटों से बीजेपी उम्मीदवार कौन होगा ये अभी तय नहीं है।