शाहजहांपुर में दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि

शाहजहांपुर में दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि

शाहजहांपुर में दो मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: May 24, 2021 3:52 pm IST

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 24 मई (भाषा) जिले में दो मरीजों में ब्लैक फंगस रोग की पुष्टि हुई है। दोनों को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस. पी. गौतम ने सोमवार को ‘भाषा’ को बताया कि खुटार कस्बे के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की आंखों में सूजन आ गई और आंखों की रोशनी चली गई। जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे लखनऊ पीजीआई भेज दिया गया है।

गौतम ने बताया कि ब्लैक फंगस की दवाएं अभी शाहजहांपुर में उपलब्ध नहीं हैं इसलिए यहां अभी कोई मरीज भर्ती नहीं है। दवा आने के बाद मरीजों का उपचार यहां शुरू कर दिया जाएगा।

इस बीच, राजकीय मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने बताया कि जिले के खुटार थाना क्षेत्र से एक महिला रामबेटी (50) की आंखों में परेशानी के चलते वह अस्पताल आई थी जहां डॉक्टरों ने उनमें ब्लैक फंगस की आशंका जाहिर की, जिसकी जांच में पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि महिला को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में