युवती ने फेसबुक फ्रेंड बनकर युवक को फांसा,खींची अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार

युवती ने फेसबुक फ्रेंड बनकर युवक को फांसा,खींची अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार

युवती ने फेसबुक फ्रेंड बनकर युवक को फांसा,खींची अश्लील तस्वीरें, ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: October 27, 2018 4:24 am IST

नीमच। नीमच की रहने वाली रंजना नागदा नाम की एक युवती ने फेसबुक पर राजी नागदा नाम से एकाउंट बनाया और एक युवक को अपने जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली। फिर युवक को उसने मिलने के लिए बुलाया और अपने दो अन्य दोस्तों लोकेश शर्मा और दिलीप सोनी के साथ मिलकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली।

पढ़ें- 3 आईपीएस के तबादले, देखिए सूची

इसके बाद रंजना उस युवक को परेशान करने लगी और ब्लैकमेल करने लगी। घबराकर युवक ने 12 हजार रुपए भी दे दिए। लेकिन जब उन्होंने हदें पार करनी शुरू की और बदनाम करने की धमकी दी, तो युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पढ़ें- पिस्टल लहराते स्कूल केअंदर घुसा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती रंजना नागदा के अलावा उसके दो अन्य दोस्तों लोकेश शर्मा और दिलीप सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती नीमच की हिस्ट्रीशीटर है। पहले भी उसने दोस्ती गांठकर कई लोगों के साथ ब्लैकमेलिंग की है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में