मुजफ्फरनगर, पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति ने एक महिला को बंदूक का भय दिखाकर कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने गन्ने के खेत में रविवार को उसके साथ बलात्कार किया।
Read More News: 28 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी ने तय किए उम्मीदवार, औपचारिक ऐलान आज संभव
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी श्रवण कुमार (26) के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस बीच, पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में एक दृष्टिहीन महिला के साथ उसके एक रिश्तेदार ने शादी का वादा करके कथित तौर पर कई महीनों तक बलात्कार किया।
थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि भादंवि की धारा 376 और 420 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
Read More News: मध्यप्रदेश में उपचुनाव का रण: पूर्व CM कमलनाथ आज दतिया के भांडेर दौरे पर, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित