मेरठ में एक महिला और एक पुरूष का शव मिला

मेरठ में एक महिला और एक पुरूष का शव मिला

मेरठ में एक महिला और एक पुरूष का शव मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: April 10, 2021 8:03 am IST

मेरठ, 10 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की मेरठ जनपद के भावनपुर क्षेत्र के लालपुर गांव में एक महिला और एक पुरूष का शव शनिवार सुबह गांव के एक खाली पड़े भूखंड में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान 32 बोर की मैगजीन बरामद की है।

इलाके के थाना प्रभारी नीरज मलिक ने हत्या की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों ने पहले सल्फास खाकर जान देने की कोशिश की, फिर युवक ने पहले महिला को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।’’

पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम गुलशन और गुड्डू हैं जो भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि महिला के सीने में जबकि युवक के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक मृतकों के परिवारों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

भाषा सं. मानसी

मानसी


लेखक के बारे में