लापता चिकित्सक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका
लापता चिकित्सक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका
सहारनपुर, 19 मई (भाषा) जिले के अम्बेहटा कस्बे में लापता हुए चिकित्सक का शव हरियाणा की करनाल नहर से बरामद किया गया है। इससे तीन दिन पूर्व चिकित्सक की कार भी इस नहर के पास से बरामद हुई थी ।
Read More News: उद्योगों को ऑक्सीजन के उपयोग करने की मिल सकती है इजाजत ! CM भूपेश बघेल ने पीएम मोदी
सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बुधवार को पीटीआई भाषा को बताया कि जिले के थाना अम्बेहटा के ग्राम बलालखेडी निवासी सतीश शर्मा के पुत्र डॉ अभिषेक शर्मा (23) पिछले डेढ वर्ष से हरियाणा के करनाल मे एक निजी अस्पताल मे नौकरी करते थे ओर गंगोह, सहारनपुर निवासी अपने साथी तुशार के साथ एक कमरा लेकर वहीं रहते थे ।
शर्मा ने बताया ‘‘ करीब छह दिन पूर्व अपने दादा के निधन पर अभिषेक गांव आये थे और अगले दिन वापस अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए। लेकिन वे लापता हो गये । परिजन का उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो सका और न ही वे अपनी ड्यूटी पर पहुंच पाये ।’’
Read More News: ‘CGTEEKA’ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को किया गया दूर, अब 24 घंटे की जा रही निगरानी
शर्मा का कहना है कि अगले दिन करनाल पुलिस ने अभिषेक के परिजन को फोन कर बताया कि उनकी गाड़ी नहर के किनारे लावारिस हालत में खड़ी मिली है जिसके अन्दर से अभिषेक का मोबाइल , टी शर्ट और मास्क बरामद हुआ है ।
तब परिजन ने अभिषेक की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। हरियाणा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से अभिषेक की तलाश नहर में शुरू की । दो दिन बाद अभिषेक का शव नहर से बरामद हो गया ।
Read More News: BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बयान, खुद भी लेती हूं गोमूत्र..नहीं हुआ कोरोना,
शर्मा ने बताया कि अभिषेक के परिजन ने अस्पताल के मालिक और उसके साथी चिकित्सक को नामजद करते हुए हरियाणा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Facebook


