आईएएस जायसवाल की राजस्व पर आधारित किताब का विमोचन

आईएएस जायसवाल की राजस्व पर आधारित किताब का विमोचन

आईएएस जायसवाल की राजस्व पर आधारित किताब का विमोचन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: May 24, 2018 2:14 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने आज मंत्रालय में राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल (आईएएस) की पुस्तक ‘राजस्व प्रकरणों में आदेश लेखन’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। राजस्व मंत्री पांडेय ने लेखक जायसवाल को पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर पांडेय ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के एक आदर्श आदेश लेखन और उसके पारित करने संबंधित विधिक-तकनीकि तथा अन्य समस्त बिंदुओं का भलीभांति चित्रण इस पुस्तक में किया गया है। निश्चित ही यह पुस्तक राजस्व प्रशासन से जुड़े हुए अधिकारियों के लिए सार्थक सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें :

वहीं आईएएस जायसवाल ने बताया कि राजस्व आदेशों को लिखे जाने का कोई भी मानक स्वरूप और स्पष्ट-एकीकृत निर्देश उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति में राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के आदेश आदर्श प्रारूप में पारित करने में व्यावहारिक समस्या होती है। अपने कार्यकाल के दौरान इस कठिनाई को मैंने व्यक्तिगत रूप से अनुभव किया और एक मार्गदर्शक पुस्तक की आवश्यकता महसूस की। अतएव उपलब्ध निर्देशों और अपने अनुभवों को समाहित कर एक पुस्तक के रूप में परिणित किया।

किताब विमोचन के मौके पर इस अवसर पर राजस्व विभाग के संचालक भू अभिलेख रमेश शर्माराजस्व विभाग के संयुक्त सचिव पी निहलानीराजस्व मंत्री के ओएसडी आशुतोष पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में