प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, मन नहीं भरा तो पेट्रोल डालकर किया जलाने का प्रयास, इलाज के दौरान मौत

प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, मन नहीं भरा तो पेट्रोल डालकर किया जलाने का प्रयास, इलाज के दौरान मौत

प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, मन नहीं भरा तो पेट्रोल डालकर किया जलाने का प्रयास, इलाज के दौरान मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 15, 2020 6:33 pm IST

औरंगाबाद, 15 नवंबर (भाषा) । महाराष्ट्र के बीड जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका और उसे जलाने का प्रयास किया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी ।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को रविवार रात को बताया कि आरोपी की पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गई है और उसे नांदेड जिले से गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें:- कमलनाथ ने कहा- ​हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं..विपक्ष की भूमिका

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की है । उन्होंने बताया कि हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया।

उन्होंने बताया कि महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी और वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी।

बीड जिले के नेकनुर थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों जिले के यलंब घाट स्थित एक सुनसान स्थान पर रूके जहां आरोपी ने महिला पर कथित रूप से तेजाब फेंका और बाद में पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी कांग्रेस, सीएम शिवराज से भेंट कर कमलनाथ बोले-

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मरने वाली महिला के उम्र के बारे में नहीं बताया।

अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात के बाद तीन बजे की है और पुलिस को अगले दिन दोपहर में घटना की जानकारी मिली। उसे दोपहर करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को महिला का बयान दर्ज किया, लेकिन उसने इस बारे में कुछ नहीं बताया कि उस पर हमला क्यों किया गया। बाद में उसकी मृत्यु हो गयी।’’

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की ​संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 


लेखक के बारे में