बसपा ने दूसरे चरण के लिए चार प्रत्याशियों का किया ऐलान, रायपुर दक्षिण से उमेश मानिकपुरी का नाम

बसपा ने दूसरे चरण के लिए चार प्रत्याशियों का किया ऐलान, रायपुर दक्षिण से उमेश मानिकपुरी का नाम

बसपा ने दूसरे चरण के लिए चार प्रत्याशियों का किया ऐलान, रायपुर दक्षिण से उमेश मानिकपुरी का नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 24, 2018 6:19 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने दूसरे चरण के 4 प्रत्याशियों के नामों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में उमेश मानिकपुरी को रायपुर दक्षिण विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं मस्तूरी से जयेन्द्र सिंह पाटले, खरसिया से विजय जायसवाल, बिंद्रानवागढ़ से देवी सिंह माझी को प्रत्याशी बनाया गया। 

पढ़ें- बीजेपी दफ्तर में विजय बघेल समर्थकों का हंगामा, मोतीलाल साहू का विरोध

बसपा अध्यक्ष मायावती की अंतिन मुहर के बाद मंगलवार को ये सूची जारी की गई। बता दे कि बसपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की पहली सूची इसके बाद दूसरे चरण की सूची में 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहले ही कर चुकी थी। अब तक बसपा व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के गठबंधन ने मिले 35 में से 2 सीटों में सीपीआई उम्मीदवार के समर्थन में खाली छोड़ दी।

पढ़ें- बीजेपी दफ्तर में विजय बघेल समर्थकों का हंगामा, मोतीलाल साहू का विरोध

इसके बाद प्रथम चरण के 8 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किये है। वहीं दूसरे चरण के 27 सीटों में से 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अब तक कर दिया गया है। वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती के पास 11 सीटों के नामो का पैनल भी भेज दिया है। बसपा प्रदेश प्रभारी एमएल भारती ने बताया कि दूसरे चरण के 11 उम्मीदवारों के नाम जल्द ही घोषित कर दिये जायेंगे।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में