सरकार एवं सेना के साथ है बसपा: मायावती

Ads

सरकार एवं सेना के साथ है बसपा: मायावती

  •  
  • Publish Date - September 16, 2020 / 10:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

लखनऊ, 16 सितंबर (भाषा) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि बसपा को भरोसा है कि भारत सरकार देश की अपेक्षा के अनुरूप चीन को करारा जवाब देती रहेगी और बसपा, सरकार एवं सेना के साथ है।

मायवती ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर जारी संघर्ष, तनाव व तैनाती आदि को लेकर देश में उत्सुकता व चिन्ता स्वाभाविक है, जिसको लेकर सरकार ने संसद में कल बयान भी दिया है। बसपा को भरोसा है कि भारत सरकार देश की अपेक्षा के अनुरूप चीन को करारा जवाब देती रहेगी। बसपा, सरकार एवं सेना के साथ है।’’

भाषा जफर अमित

अमित