Bilaspur Police Line Attach News / Image Source : AI GENERATED
बिलासपुर : Bilaspur Police Line Attach News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एसएसपी (SSP) ने प्रधान आरक्षक और आरक्षक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है ।यहां कोनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। इन दोनों पुलिसकर्मियों पर ये कार्यवाई बिलासपुर एसएसपी ने की है
इन दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ यह सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई एक कबाड़ कारोबारी की थाने में खातिरदारी करने के चलते हुई है। Bilaspur Police Line Attach दरअसल, थाने के भीतर कबाड़ कारोबारी को इज्जत के साथ कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद एसएसपी ने इस पर कड़ा एक्शन लिया है।
कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी और कुर्सी पर बैठाकर चाय पिलाने की तस्वीर सामने आने के बाद कोनी थाने के प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को एसएसपी द्वारा लाइन अटैच किए जाने की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।