बुलंदशहर : गड्ढे में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो लोगों की मौत

बुलंदशहर : गड्ढे में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो लोगों की मौत

बुलंदशहर :  गड्ढे में गिरने के बाद कार में आग लगी, दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: November 29, 2020 10:58 am IST

बुलंदशहर (उप्र), 29 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार सुबह एक कार के गड्ढे में गिरने के बाद उसमें आग लग गई जिससे कार में सवार दो लगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घटना सयाना पुलिस थानाक्षेत्र के करोठी गांव के पास बीबी नगर रोड पर हुई।

पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया लगता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से कार गड्ढे में गिरी और उसमें आग लग गई।

उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में