राजधानी में CAA की समर्थन रैली, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा, यूपी के उप मुख्यमंत्री सहित जुटेंगे कई बड़े नेता

राजधानी में CAA की समर्थन रैली, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा, यूपी के उप मुख्यमंत्री सहित जुटेंगे कई बड़े नेता

राजधानी में CAA की समर्थन रैली, शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में भाजपा, यूपी के उप मुख्यमंत्री सहित जुटेंगे कई बड़े नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: January 21, 2020 11:05 am IST

रायपुर। भाजपा CAA के समर्थन में राजधानी में उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में निकलने वाली रैली और सभा में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में लगी हुई है । इस दोनों कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी राजधानी के पूर्व मंत्रियों और विधायकों को दी गई है ।

ये भी पढ़ें:राजधानी में किसान-उपभोक्ता बाजार को मिल रही सफलता, पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे ऐसे बाजार, दोनों प…

भाजपा CAA के समर्थन के इस कार्यक्रम के साथ—साथ प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन का भी आगाज करेगी। पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में हिन्द स्पोर्टिंग मैदान से रैली की शुरूआत होगी, जो लाखेनगर, पुरानी बस्ती, शीतला मंदिर होते हुए बूढ़ातालाब धरना स्थल पहुंचकर आमसभा में बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें: दलित युवक को जलाने का मामला केंद्रीय अनुसुचित आयोग के उपाध्यक्ष न…

इस रैली में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक एवं अध्यात्मिक संगठन और शहर के प्रबुद्ध नागरिक भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक आयोजित जागरूकता रैली में केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, फग्गन सिंह कुलस्ते, बाबूल सुप्रियो, संतोष गंगवार व पूर्व मंत्री अजय प्रताप सिंह हिस्सा ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मदनवाड़ा हमले की जांच भी नहीं हुई, जिन्होंने कुछ नहीं किए उन्हें ग…

बता दें कि पहले इस रैली और सभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होने वाले थे। इस पर कांग्रेस के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम का कहना है कि भाजपा कुछ भी कर ले छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे नकार दिया है ये बात उन्हें समझ लेना चाहिए ।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com