मध्यप्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी अहम जानकारी…देखिए

मध्यप्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी अहम जानकारी...देखिए

मध्यप्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी अहम जानकारी…देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: May 3, 2020 2:19 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसी विषय को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही शुरू होने वाला है।

ये भी पढ़ें:इन जिलों में खुली रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

इसके अलावा बीजेपी ने 24 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। वीडी शर्मा ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए मुरैना जिले के मंडल अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। इस दौरान उन्होने चुनाव तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

ये भी पढ़ें: राजस्व विभाग ने 21 तहसीलदारों की राजधानी में लगाई ड्यूटी, कोरोना नि…

बता दें कि इसके पहले बीते दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन जाकर मुलाकात की थी, तभी से यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। खबर यह भी है कि इसी बीच सीएम शिवराज मंत्रिमंडल में सदस्यों के नामों को लेकर दिल्ली में वरिष्ट पदाधिकारियों से चर्चा भी करेंगे।

ये भी पढ़ें: मुरैना में एक और नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि, जबलपुर में दो मरीज स…

प्रदेश में शेष 22 मंत्री अभी बनाए जाने है, इसके पहले 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा चुकी है। जिनमें दो मंत्री सिंधिया समर्थक भी शामिल हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com